news-details

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। गौरीगंज-जामों मार्ग पर तुलसीपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान भटगवां निवासी संतोष अग्रहरि के रूप में हुई है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार पंडित का पुरवा निवासी शौर्य उर्फ सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।