news-details

दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी गांव के पास शुक्रवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र के जोहावशरकी निवासी अंकित (20) और रोहित बाइक से गौरीगंज आए थे। शाम करीब पांच बजे दोनों रायबरेली लौट रहे थे। इसी दौरान गौरीगंज के वार्ड नंबर छह, विष्णुदासपुर निवासी शुभम (23) की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।