news-details

तमंचे का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जाजमऊ पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करने वाले मुस्तफा खान उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर इलाके में दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा था। वायरल फोटो-वीडियो के आधार पर पुलिस ने गौशाला क्षेत्र में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल से छूटकर आया है और अपनी सुरक्षा के लिए उन्नाव से तमंचा खरीदा था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।