news-details

तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ हटवाया अवैध कब्जा।

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास, महोबा। तहसील कुलपहाड़ अंतर्गत ग्राम अजनर मौजा में चकरोड की भूमि पर भू माफिया द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत पर तहसीलदार प्रमित सचान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे , और चकरोड की भूमि को जेसीबी से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। और शिकायत कर्ता ने भी संतोष व्यक्त किया है।इस कार्यवाही सेअवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ कार्रवाई कर सरकारी भूमि को मुक्त कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में तहसील प्रशासन द्वारा ग्राम समाज ,चकरोड ,खेल खलिहान आदि की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत तहसील कुलपहाड़ की मौजा अजनर क्षेत्र की गाटा संख्या 2198 चकरोड भूमि पर भू माफिया द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत मिली थी । जिसके आधार पर तहसीलदार प्रमित सचान ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से चकरोड से कब्ज़ा हटाए जाने की कार्रवाई की गई । इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीण तथा शिकायतकर्ता ने संतोष व्यक्त किया । तहसीलदार की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।