news-details

तहसील कुलपहाड़ एसडीएम को मिली पदोन्नति

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास, महोबा।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश भर के 104 उप जिलाधिकारियों को अपर जिलाधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है, उसमें महोबा जनपद के तहसील कुलपहाड़ एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार को भी एडीएम पद पर पदोन्नति मिली है। बताया है कि डॉ प्रदीप कुमार 11 मार्च 2021 से प्रशासनिक सेवा में अपना योगदान शुरू किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के साथ जन समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। शासन स्तर पर उनकी सेवा कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पदोन्नति की खबर आते ही अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों में खुशी देखी जा रही है । और उम्मीद जताई है कि आगे भी नई जिम्मेदारी को निभाने में डॉ प्रदीप कुमार कामयाबी हासिल करेंगे।