news-details

तहसील भवन की छत का प्लास्टर गिरा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। तहसील परिसर में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। लेखपाल कक्ष के बरामदे की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से एक महिला, उसकी दो वर्षीय बेटी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।घायलों में शिवानी, उनकी बेटी अव्यांशी और अम्बा सिंह शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के सिर में चोट आई है, जबकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।घटना के समय तहसील दिवस होने के कारण बरामदे में भीड़ कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद तहसील भवन की जर्जर स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने भवन की जांच और मरम्मत की मांग की है।