news-details

त्योहारों पर बाजारों में 24 घंटे पहरा देगी पुलिस

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार रात गौरीगंज स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं और त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए वांछित व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी और निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने और लंबित जांच समय से पूरी करने को कहा।एसपी ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों, चौराहों, सर्राफा दुकानों, बैंकों और एटीएम के आसपास पुलिस बल 24 घंटे तैनात रहेगा। पैदल गश्त और रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे। पटाखा बाजारों का निरीक्षण कर अग्निशमन नियमों का पालन कराया जाएगा। छठ पूजा पर घाटों और जलाशयों में बैरिकेडिंग की व्यवस्था होगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एएसपी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।