
PARDARSHI VIKASH NEWS एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कुछ घटनाओं से अदालत को असहजता हुई है और मीडिया से अपील की कि वे पीड़ित परिवार या दूसरे पक्ष के पीछे न भागें तथा जांच को कानून के मुताबिक आगे बढ़ने दें। अदालत ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट्स में जांच की निष्पक्षता और संस्थागत प्रभाव को लेकर सवाल उठने के बाद उसने स्वतः संज्ञान लिया। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आरोप लगाया कि ट्विशा की सास, पूर्व जज गिरिबाला सिंह जांच में बाधा डाल रही हैं और मृतका की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है। वहीं बचाव पक्ष ने FIR दर्ज करने में देरी और सबूत सुरक्षित न रखने पर सवाल उठाए। इस बीच दिल्ली एम्स की टीम ने ट्विशा का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। मामले में पति समर्थ सिंह पुलिस रिमांड पर है, जबकि हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत रद्द करने की याचिका पर सुनवाई होनी है।