news-details

तिवारीपुर में सड़क धंसी, हादसे का खतरा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।

संग्रामपुर विकासखंड के करनाईपुर ग्राम सभा अंतर्गत तिवारीपुर में मालती नदी पुल के पास सड़क धंसने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। लगातार बारिश के चलते सड़क के और धंसने की आशंका बनी हुई है। इस मार्ग से रोजाना हजारों स्कूली छात्र-छात्राएं, ग्रामीण और वाहन चालक आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क धंसने से आने-जाने में परेशानी हो रही है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कैलाश, नितिन शुक्ला, अमन, ननकऊ तिवारी और सतीश ने विभाग से तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। बीडब्ल्यूडी के जेई अमित पाठक ने बताया कि सड़क की स्थिति देखते हुए जल्द मरम्मत कराई जाएगी।