
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। संविदा चालक की नौकरी के लिए टेस्ट देने कानपुर आए 30 वर्षीय देवेंद्र सिंह उर्फ जीतू की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसा दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मैथा और भाऊपुर स्टेशन के बीच हुआ। बताया गया कि ट्रेन में भीड़ और धक्कामुक्की के दौरान देवेंद्र नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जीआरपी उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र के उड़नवापुर गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने जेब में मिले दस्तावेज और मोबाइल से उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी।