news-details

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा तालकटोरा रोड पर कॉटन मिल और बालाजी मंदिर के बीच गुरुवार देर रात हुआ। पुलिस के मुताबिक, मानकनगर निवासी 22 वर्षीय आनंद शुक्ला स्कूटी से जा रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है।सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।