news-details

ट्रेनों में चोरी करने वाला वारंटी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने ट्रेनों में चोरी और झपट्टेमारी करने वाले एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान वर्ष 2017 के चोरी के मामले में जेल गया था और बाद में जमानत पर बाहर आ गया था। सुनवाई के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था।जीआरपी टीम ने आरोपी को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रेनों में अपराध और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।