news-details

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी । कोतवाली  क्षेत्र के लखनऊ- वाराणसी रेलखंड पर बारामासी के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, सिकंदर अली (80) निवासी भगवानपुर थाना अमेठी सुबह रेलवे लाइन पार कर रहे थे।उसी वक्त वह तेज रफ्तार से जा रही प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।