news-details

ट्रैक्टर की चपेट में आकर ढाई साल की बच्ची की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज बाजार में सोमवार दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। प्रतापगढ़ निवासी अश्मीरा अपने पिता अंसार के साथ रिश्तेदारी में आई थी। दोपहर करीब एक बजे वह जामो रोड पर सड़क पार कर रही थी, तभी ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अनवर निवासी टांडा को वाहन समेत हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी राजेंद्र पटेल के अनुसार, मामले में कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।