news-details

ट्रैक्टर चोरी गैंग का भंडाफोड़

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत चार ट्रैक्टर, दो अवैध तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है।चरखारी थाना क्षेत्र के रायनपुर निवासी दीनदयाल ने 1 मई को ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया।जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेचने के लिए बदमाश मध्य प्रदेश की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने गौरहारी और भटेवरा कलां के बीच टूटी पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गजेन्द्र बघेल और रंजीत बघेल घायल हो गए, जबकि रविन्द्र बघेल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का महिन्द्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात कबूल की है।पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।