
PARDARSHI VIKASH NEWS भीषण गर्मी को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे होमगार्ड और पीआरडी जवानों को राहत देने के लिए पुलिस विभाग ने पहल की है। एसपी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात जवानों को छाते और पानी की बोतलें वितरित की गईं।एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में ट्रैफिक पुलिस के साथ होमगार्ड और पीआरडी जवानों की अहम भूमिका होती है। तेज धूप और बढ़ते तापमान में ड्यूटी करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, इसलिए उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है।जानकारी के अनुसार, जिले में लगभग 88 होमगार्ड और पीआरडी जवान ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात हैं। सभी को एक-एक छाता और पानी की बोतल दी गई है, जिससे वे धूप और बारिश दोनों में सुरक्षित रह सकें।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पानी की बोतलें जवानों को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करेंगी। साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए कि ड्यूटी के दौरान पर्याप्त पानी पीते रहें और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर अन्य पुलिसकर्मियों को भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।