news-details

तुलसी गबार्ड ने पद से इस्तीफा दिया, पारिवारिक कारणों का हवाला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Tulsi Gabbard, जो अमेरिका की ‘डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस’ (DNI) के पद पर थीं, ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके अधीन अमेरिका की 18 खुफिया एजेंसियां काम करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने यह फैसला अपने पति के गंभीर स्वास्थ्य कारणों के चलते लिया है, जो दुर्लभ हड्डी के कैंसर से जूझ रहे हैं। इस मुश्किल समय में वे अपने परिवार के साथ रहना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति Donald Trump से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की जानकारी दी। उनका अंतिम कार्य दिवस 30 जून के आसपास माना जा रहा है। अपने पत्र में उन्होंने राष्ट्रपति का धन्यवाद करते हुए कहा कि खुफिया विभाग का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात रही। गबार्ड ने अपने कार्यकाल में खुफिया एजेंसियों में सुधार, पारदर्शिता बढ़ाने और कई गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक करने जैसे कदम उठाए थे। उन्होंने सरकारी खर्च कम करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी काम किया था। राजनीति में उनका सफर डेमोक्रेटिक पार्टी से शुरू होकर बाद में रिपब्लिकन पार्टी के साथ जुड़ने तक रहा है।