
Pardarshi Vikas News Gonda
जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी राजापुर परसौरा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतकों की पहचान बनकटा दिनारा निवासी 25 वर्षीय प्रमोद तिवारी और 26 वर्षीय नीरज शुक्ला के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मोतीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर शवों का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से हादसा होना सामने आया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।