news-details

टेकुआटार में ‘पृथ्वी बचाओ’ की गूंज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। जनपद के टेकुआटार स्थित दुलहिन जगन्नाथ कुँवरि इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर से निकली प्रभात फेरी ने पूरे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश गूंजा दिया।छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ” और “हरियाली है तो खुशहाली है” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आमजन को स्वच्छता, जल संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करती रही।विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर है। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत 1970 में अमेरिकी सीनेटर Gaylord Nelson ने की थी, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता फैलाना है।कार्यक्रम के दौरान शिक्षक राजीव प्रकाश दूबे, बैजनाथ, अखिलेंद्र, उपेंद्र, मुकेश राव और अनीता सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने की सलाह दी।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर पृथ्वी की रक्षा, स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।यह आयोजन न सिर्फ एक कार्यक्रम रहा, बल्कि एक मजबूत संदेश भी—अगर आज नहीं जागे, तो कल बहुत देर हो जाएगी।