
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के शुक्लागंज में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। राजधानी मार्ग स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास सड़क किनारे जा रहे एक युवक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि युवक कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल की मदद की और हादसा करने वाली कार से ही उसे अस्पताल पहुंचाया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार का नंबर UP78FK2960 बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके। घायल युवक की पहचान और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।