
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। मुंशीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर राही रेस्टोरेंट के पास सोमवार दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों जलामा गांव के निवासी हैं और एक ही बाइक पर सवार थे। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया। वहां दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया। पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।