news-details

तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के सहजनी–शंकरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक डंपर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया।पुलिस ने डंपर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।