
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ । दुबग्गा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार डाले ने ई-ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ई-ऑटो सवार मोहम्मद कलीम (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक माल थाना क्षेत्र के नवीपनाहनगर के रहने वाले थे और प्राइवेट नौकरी करते थे। परिजनों के मुताबिक, हादसा छंदोइया ईदगाह के पास पेट्रोल पंप के सामने हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-ऑटो पलट गया और कलीम सड़क पर गिर पड़े। पेट्रोल पंप कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद डाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन की तलाश कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।