
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। तीज पर्व पर तैलिक साहू वैश्य सभा, वाराणसी की ओर से गरीब, विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के सम्मान और सहयोग के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सैकड़ों महिलाओं को साड़ी, तीज पूजन सामग्री और सहयोग राशि वितरित की गई। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सेवा और समरसता का संदेश दिया गया। अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि समाज की सेवा नैतिक दायित्व है और सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने समाज में एकता और सहयोग मजबूत करने की अपील की। आयोजन में विनोद कुमार गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, राजन गुप्ता, अनिल साहू, शशिकला गुप्ता, बबीता गुप्ता, जय नारायण साहू, कैलाश नाथ साहू, गिरधारी लाल गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, सुमित गुप्ता, अनूप गुप्ता, संजीव गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, रविकांत गुप्ता, पूर्व पार्षद शंकर साहू, संजय गुप्ता, महिला अध्यक्ष शशिकला गुप्ता, भारती साहू, स्वाति गुप्ता, अनुराधा गुप्ता सहित समाज के लोग मौजूद रहे। पत्रकारों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।