
PARDARSHI VIKASH NEWS मवई क्षेत्र में शुक्रवार रात आई तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर बड़े पेड़ 11 केवी विद्युत लाइन पर गिरने से रायपुर फीडर की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके चलते फीडर से जुड़े कई गांवों में पूरी रात बिजली नहीं रही और लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी।आंधी के दौरान पेड़ों की शाखाएं टूटकर बिजली के तारों पर गिर गईं, जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्युत विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी। बिजली कटने से पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए।सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन का निरीक्षण शुरू किया। कर्मचारियों ने पेड़ों को हटाने और बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया।लाइनमैन निपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ 11 केवी लाइन पर गिर गए, जिससे रायपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हैं और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।