news-details

टीईटी प्रथम पाली की परीक्षा संपन्न, अंग्रेजी और गणित ने बढ़ाई अभ्यर्थियों की चुनौती

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, फर्रुखाबाद। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को टीईटी की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 6312 पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए सुबह 7:15 बजे से सघन जांच के बाद प्रवेश शुरू हुआ और परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि अंग्रेजी और गणित के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे, जबकि बाल विकास एवं शिक्षण विधि के कुछ सवालों ने भी उलझन पैदा की। कई परीक्षार्थी पहले से विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत हैं और उनका कहना था कि स्थायी सरकारी नौकरी उनके भविष्य को सुरक्षित बनाएगी। मैनपुरी के सौरभ ने पेपर को पिछली बार की तुलना में आसान बताया, जबकि रितिक यादव ने गणित को चुनौतीपूर्ण बताया। बदायूं के अभय राठौर को बाल विकास एवं शिक्षण विधि में कठिनाई महसूस हुई, वहीं हरदोई के शिव सिंह ने सोशल साइंस को सबसे कठिन विषय बताया। अधिकांश अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए प्रश्नपत्र को कुल मिलाकर संतुलित और सामान्य स्तर का बताया।