news-details

टीबी अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर ठाकुरगंज स्थित टीबी अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।दोनों ने मरीजों के साथ समय बिताकर उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और बीमार लोगों की सेवा करना समाज की जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्यों से संवेदनशील और सहयोगी समाज के निर्माण को बल मिलता है।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, पार्षद सी.बी. सिंह, राम अवतार कनौजिया, अनूप सिंह, संतोष तेवतिया, मंडल अध्यक्ष दया पांडेय, सतीश शर्मा, सुशील तिवारी, चंद्र प्रकाश अवस्थी, मनोज श्रीवास्तव, रमेश चंद्रा, पीयूष तिवारी, राजेश चौहान और लखन मौर्य समेत अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।