
PARDARSHI VIKASH NEWS कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL परीक्षा-2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और ट्रिब्यूनलों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 12,256 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थी अब आयोग के नए पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून रात 11:00 बजे निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून है। आवेदन में सुधार (करेक्शन विंडो) 29 जून से 1 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। सामान्य और OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है, जबकि महिला, SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को शुल्क में छूट दी गई है।परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी। टियर-1 परीक्षा अगस्त–सितंबर में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। टियर-1 में सफल अभ्यर्थियों को टियर-2 के लिए बुलाया जाएगा, जो दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे विस्तृत जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक अधिसूचना देखें।