news-details

शरद पूर्णिमा पर वर्षावास संपन्न

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर कुशीनगर में बौद्ध भिक्षुओं का तीन महीने का वर्षावास संपन्न हुआ। इस मौके पर महापरिनिर्वाण मंदिर सहित विभिन्न बुद्ध विहारों में पूजा-अर्चना और धम्म पाठ कर विश्व शांति एवं कल्याण की कामना की गई।भिक्षु संघ के मार्गदर्शन में महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा का दर्शन-पूजन किया और चीवर अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की। थाई भंते अचान सोम पोंग ने शरद पूर्णिमा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बौद्ध परंपरा में इस दिन की महत्ता बताई।अनुष्ठान के बाद भिक्षु नंदका, सों क्रान, अशोक, उपाली, भंते समिट और कुलदीप सहित अन्य भिक्षु भिक्षाटन के लिए निकले। यामा कैफे के संचालक तरित किशोर राय (टीके राय) और उनकी पत्नी मोरिन राय ने अन्य सहयोगियों के साथ भिक्षुओं को अनाज, फल और पानी दान किया।भिक्षुओं ने दानदाताओं और उपासकों को आशीर्वाद दिया। वर्षावास की समाप्ति पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा, सद्भाव और लोककल्याण का संदेश दिया गया।