
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव पुलिस चौकी अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित कंपोजिट शराब दुकान के बाहर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार करीब पांच दिन पहले युवक शराब खरीदने दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान उसकी दो अन्य लोगों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में दो युवक पहले पीड़ित की पिटाई करते नजर आते हैं। इसके बाद दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति भी लाठी-डंडे लेकर युवक पर हमला करता दिखाई देता है।नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना करीब पांच दिन पुरानी है। वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों और पीड़ित की पहचान कराई जा रही है। साथ ही शराब दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि विवाद की असली वजह सामने आ सके। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।