news-details

शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी गांव में देशी शराब का ठेका खुलने पर शनिवार को ग्रामीणों का विरोध उग्र हो गया। 150 से अधिक महिला-पुरुष मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे और ठेके के बाहर लगा बोर्ड भी उखाड़ दिया। हंगामे के दौरान सेल्समैन मौके से भाग निकला।ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका घनी आबादी, मंदिर और स्कूल के पास खोला गया है, जिससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को खतरा है। लोगों ने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए ठेका हटाने की मांग की।स्थिति बिगड़ने पर आबकारी विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में ठेके का संचालन अस्थायी रूप से बंद करा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा ठेका खोला गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।