news-details

शराब की दुकान पर सेल्समैन से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। कादरी गेट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमलावरों ने सेल्समैन को दुकान से हटाने की मांग को लेकर विवाद किया और फिर उसकी पिटाई कर दी। घायल सेल्समैन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना आवास विकास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की है। बताया गया कि कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और मैनेजर दीपक कुमार से सेल्समैन को हटाने की बात कही। मैनेजर ने सोमवार सुबह तक का समय मांगा, लेकिन कुछ देर बाद विवाद बढ़ गया।आरोप है कि युवकों ने सेल्समैन को दुकान से बाहर खींचकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे ठेका मालिक शुभम जायसवाल को भी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।आवास विकास चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।