
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चक जमालपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की हंसिया मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि शराब के नशे में बड़ा भाई किशन गाली-गलौज कर रहा था। छोटे भाई दिलीप ने अपनी पत्नी को गाली देने का विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि किशन ने दिलीप के पेट में हंसिया घोंप दिया। हमले में दिलीप की पत्नी के हाथ पर भी चोट आई। परिजन गंभीर हालत में दिलीप को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने 29 वर्षीय दिलीप को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी किशन मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।