
Pardarshi Vikas News Sultanpur
कुपवाड़ा में शहीद हुए महेंद्र पाण्डेय की 24वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके पैतृक गांव पाण्डेयपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जूनियर हाईस्कूल परिसर में बने स्मारक पर परिजनों और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया। इस दौरान उनकी माता शोभा पाण्डेय भावुक हो उठीं। महेंद्र पाण्डेय वर्ष 1996 में भारतीय थलसेना में भर्ती हुए थे और कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन विजय में वीरता का परिचय दिया था। 26 अप्रैल 2003 को कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वे शहीद हो गए थे।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर परिजन, ग्रामीण और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।