news-details

शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की आहट, 6 सांसदों के शिंदे गुट में जाने का दावा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS दिल्ली में शिवसेना (UBT) के संसदीय दल की बैठक में पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से केवल 3 सांसद पहुंचे। बैठक में अनिल देसाई, अरविंद सावंत और राजाभाऊ वाजे शामिल हुए। पार्टी ने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर बैठक में मौजूद रहने का निर्देश दिया था। सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि बैठक में नहीं आने वाले सांसदों के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं संजय राउत ने आरोप लगाया कि सांसदों पर दबाव बनाया गया है और कहा कि जो पार्टी के साथ आएगा वही अपना है।इधर शिवसेना एमएलसी चंद्रकांत रघुवंशी ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं और ‘ऑपरेशन टाइगर’ पूरा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को अलग गुट बनाने के लिए पत्र भेजा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।अगर 9 में से 6 सांसद अलग होते हैं तो दल-बदल कानून के तहत उन्हें राहत मिल सकती है, क्योंकि दो-तिहाई सांसदों का समर्थन जरूरी होता है। यह शिवसेना में चार साल में दूसरी बड़ी टूट मानी जा रही है। इससे पहले 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी में बड़ा विभाजन हुआ था।