
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में युवक और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता विमला देवी पत्नी शिव शंकर ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।विमला देवी के अनुसार, 13 अक्टूबर की शाम उनका बेटा विक्रम राजपूत घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान राहुल पुत्र जगन्नाथ, विकास पुत्र उदयराज और अंकित पुत्र रिंकू समेत कुछ लोग वहां पहुंचे और बेटे के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने पहुंचीं विमला देवी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ में चोट आई।पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचने पर घायल विक्रम को ही पुलिस ने बैठा लिया। परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।