news-details

शिवानंद चौरसिया को न्याय दिलाने के लिए सत्याग्रह जारी, परिवार ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS देवरिया। शहीद शिवानंद चौरसिया के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर युवाओं का न्याय सत्याग्रह दूसरे दिन भी सुभाष चौक पर जारी रहा। सत्याग्रह कर रहे रजत सिंह ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से परिवार को ₹5 लाख की सहायता दी गई है।उन्होंने कहा कि जिस जहाज पर शिवानंद चौरसिया कार्यरत थे, उस कंपनी द्वारा ₹95 लाख का बीमा कराया गया था, जिसकी राशि परिवार को दिलाने का आश्वासन दिया गया है। सत्याग्रहियों ने कहा कि बीमा राशि परिवार का अधिकार है, इसे सरकारी मुआवजा बताना पीड़ित परिवार के साथ अन्याय है।रजत सिंह ने आरोप लगाया कि शिवानंद की मौत के लिए कंपनी के साथ-साथ केंद्र सरकार की कूटनीतिक विफलता भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए परिवार के लिए अलग से सहायता की घोषणा करनी चाहिए।सत्याग्रहियों ने जिला प्रशासन पर संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार को इस मुश्किल समय में शासन-प्रशासन के सहयोग की जरूरत है।न्याय सत्याग्रह की ओर से सरकार से शिवानंद चौरसिया को शहीद का दर्जा देने, परिवार को ₹1 करोड़ का सरकारी मुआवजा देने, एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने और बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने की मांग की गई है।रजत सिंह ने कहा कि मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।