news-details

शादी के नाम पर 7 लाख की ठगी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर
कादीपुर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 7 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। मालापुर जगदीशपुर निवासी अशोक कुमार ने आजमगढ़ निवासी सत्येंद्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने खुद को आयकर विभाग में ऑडिटर बताकर उनकी बेटी से रिश्ता तय किया। मार्च 2023 में सगाई के दौरान नकदी और सामान लिया गया। बाद में जमीन खरीदने के बहाने कई किश्तों में लाखों रुपये और फोन-पे के जरिए रकम ट्रांसफर कराई गई।जांच में पता चला कि आरोपी आयकर विभाग में कार्यरत नहीं है। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी का किसी अन्य महिला से संबंध है। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज और धमकी दी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कादीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।