news-details

शादी के कपड़े लेने जा रही किशोरी को डंपर ने कुचला, मौसी गंभीर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में मौसी का पैर कटकर अलग हो गया।जानकारी के अनुसार भदनांग गांव निवासी सुमन अपनी मौसी दुर्गा के साथ दूसरी मौसी सरस्वती की शादी के लिए कपड़े खरीदने बाइक से जा रही थी। घर में कुछ ही देर बाद बारात आने वाली थी। तभी खिन्नी मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गा गंभीर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।