
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। संग्रामपुर पुलिस ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत अंतरजनपदीय अपराधी अंसार उर्फ चितऊ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। अंसार प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र स्थित भैसना गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब चार बजे चेकिंग के दौरान उसकी मोटरसाइकिल रोकी गई। कागजात न दिखाने पर तलाशी में हथियार बरामद हुआ। उसकी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सीज कर दी गई। अंसार पर अमेठी और प्रतापगढ़ में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं। संग्रामपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।