
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अमेठी डिपो को 28.16लाख की शुद्ध इन्कम हुई है। 7जून से 10जून के बीच लोड फैक्टर 63से67फीसदी तक रहा है। पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का आधा किराया माफ किया गया था।पुलिस भर्ती परीक्षा 8जून को शुरू हुई है। 7जून से ही बसों में अभ्यर्थियों की भीड़ बनी हुई है।आठ जून को अमेठी से 25बसें अयोध्या होते हुए अभ्यर्थियों को लेकर गोरखपुर भेजी गई थीं। आठ जून को डिपो की 73में से 70बसें आन रोड थीं। मंगलवार को गोरखपुर के लिए 35बसें भेजी गई है। सुल्तानपुर शटल सेवा के लिए दस बसें चलाई गई।7जून को लोड फैक्टर 67था।सात जून को डिपो की शुद्ध आय6.14लाख रही। 8जून को लोड फैक्टर 63और इनकम5.54लाख रही। दोनों दिन बसों ने कुल 19320किमी का सफर तय किया है।
मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने अमेठी डिपो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार वर्मा से पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के सुरक्षित आवागमन के बारे में जानकारी ली। रोडवेज कर्मचारी शीतला प्रसाद शुक्ल भी मौजूद रहे।
नौ जून को हुई 8.14लाख की इन्कम
अमेठी। मंगलवार को अमेठी डिपो की 63बसें संचालित हुईं।8771यात्री बसों पर सवार हुए। 35बसें अमेठी से अयोध्या होते हुए गोरखपुर के लिए भेजी गईं। लोड फैक्टर 64रहा।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार वर्मा अपने स्टाफ के साथ दिन भर धूप में काम करते हुए बसों का संचालन करते देखे गए।
पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई है। अमेठी डिपो की बसों में अभ्यर्थियों को कोई समस्या नहीं आई। एक भी शिकायत नहीं मिली। क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद जी ने स्वयं दौरा किया था। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र जी भी आए थे। राकेश वर्मा स्टेशन अधीक्षक, अमेठी