news-details

श्रीरामस्वरूप विश्वविद्यालय में स्वच्छता जागरूकता अभियान शुरू

You can share this post!


लखनऊ। श्रीरामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में गुरुवार को हेल्थ क्लब और विश्वविद्यालय छात्र सीनेट के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस दौरान परिसर के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता पोस्टर लगाकर विद्यार्थियों को साफ-सफाई रखने और कूड़े का उचित निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में प्रो. डॉ. राम प्रताप यादव और डॉ. अनिल ने स्वच्छता के महत्व तथा स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के संचालन में छात्र सीनेट के संयोजक सिद्धार्थ मिश्रा, उपसंयोजक विपुल वर्मा, सचिव प्रतीक सिंह और कोषाध्यक्ष अनुराग पांडे सहित हेल्थ क्लब के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने सहयोग किया।