news-details

शंकराचार्य ने किया ‘अष्ट भैरव’ ग्रंथ का विमोचन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, वाराणसी। ज्योतिर्मठ के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने ‘अष्ट भैरव’ नामक ग्रंथ का विमोचन किया। यह ग्रंथ छत्तीसगढ़ के सलधा में भगवान शिव के विभिन्न अवतारों पर शंकराचार्य जी के प्रवचनों पर आधारित है।ग्रंथ का संकलन एवं संपादन शंकराचार्य की शिष्या साध्वी पूर्णांबा ने किया है, जबकि उप-संपादन डॉ. रंजन शर्मा ने किया। इसके आवरण संयोजन में मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय और विवेक भूषण का सहयोग रहा। ग्रंथ का प्रकाशन ज्योतिर्मठ प्रकाशन सेवालय ने किया है।विमोचन के बाद शंकराचार्य के शिष्य अधिवक्ता पंडित रमेश उपाध्याय ने आठ भक्तों के साथ अष्ट भैरव दर्शन यात्रा प्रारंभ की। यात्रा के दौरान दल ने आठों भैरव मंदिरों में दर्शन-पूजन किया और प्रत्येक मंदिर में ‘अष्ट भैरव’ ग्रंथ समर्पित किया। इस आयोजन को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताया गया।