news-details

शिकायत निस्तारण में अमेठी को प्रदेश में तीसरा स्थान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में अमेठी जनपद को प्रदेश में तीसरा और अयोध्या मंडल में पहला स्थान मिला है। अप्रैल 2026 की रैंकिंग में यह उपलब्धि जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन में मिली।अधिकारियों द्वारा शिकायतों की नियमित समीक्षा और समयबद्ध निस्तारण के चलते जनपद को यह सफलता हासिल हुई। अप्रैल महीने में पोर्टल पर कुल 6217 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनका निस्तारण तय समय सीमा में किया गया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आइजीआरएस टीम को बधाई देते हुए अगले माह प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने के निर्देश दिए हैं। वहीं तहसील मुसाफिरखाना को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।