
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों और माइक्रो ऑब्जर्वर को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। मास्टर ट्रेनर अजय सिंह ने प्रोजेक्टर और पीपीटी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया, निर्धारित प्रारूप भरने, अभिलेखों के रखरखाव तथा मतपेटी खोलने, बंद करने और सील करने की जानकारी दी। अधिकारियों ने कार्मिकों की शंकाओं का समाधान भी किया।