news-details

शिक्षकों का वेतन रोकने पर होगी कार्रवाई

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर प्रवीण कुमार तिवारी के आदेश पर आभार व्यक्त किया है। प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र ने बताया कि कुछ अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों से शिक्षकों के उत्पीड़न और वेतन रोकने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी प्रधानाचार्य या प्रबंधक शिक्षक का वेतन अवरुद्ध नहीं कर सकेगा और न ही वेतन वृद्धि रोकी जा सकेगी। शिक्षक के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई जिला विद्यालय निरीक्षक की स्वीकृति के बिना नहीं की जाएगी।आदेश में कहा गया है कि यदि प्रबंधक या प्रधानाचार्य मनमाने तरीके से शिक्षक का वेतन रोकते हैं या वेतन वृद्धि पर रोक लगाते हैं, तो उनके खिलाफ माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य और प्रबंधन की जिम्मेदारी तय की जा सकती है।भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ने आदेश को शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक का आभार जताया है।