news-details

शिक्षिका पर छात्र से मारपीट का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित गार्डेनिया पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शिक्षिका ने बच्चे के साथ बेरहमी से व्यवहार किया। पीड़ित छात्र की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बंबा रोड निवासी अंजू देवी ने बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा वरुण देव कक्षा 3-सी में पढ़ता है। आरोप है कि 9 मई को गणित की कक्षा के दौरान शिक्षिका तूलिका किसी बात पर नाराज हो गईं और उन्होंने बच्चे को जमीन पर पटक दिया तथा कान और गाल पर थप्पड़ मारे।परिजनों का कहना है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि बच्चे के कान से खून निकलने लगा। इसके बाद उसे करीब आधे घंटे तक कक्षा में खड़ा रखा गया। घर पहुंचने पर बच्चे ने पूरी घटना परिजनों को बताई।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत लेकर स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य और शिक्षिका ने अभद्र व्यवहार किया और कार्रवाई करने की बात कहने पर गैर-जिम्मेदाराना जवाब दिया।घटना के बाद परिवार ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं कल्याणपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कहा है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।