news-details

सड़क सुरक्षा पर मुख्यमंत्री गंभीर, अमेठी की 28 सड़कों के सुधार के लिए 7.61 करोड़ रुपये मंजूर, टेंडर प्रक्रिया गतिमान

You can share this post!

 

 

संजीव भारती

 

अमेठी। उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ के संदेश को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीर हैं। इसी क्रम में जिले में सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए भेजे गए प्रस्तावों को शासन ने शत-प्रतिशत स्वीकृति प्रदान की है। पहली बार अमेठी की 28 सड़कों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े सुधार कार्यों के लिए 7.6190 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। इन कार्यों को शुरू कराने के लिए निविदा प्रक्रिया गतिमान है।

चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने सड़कों के निर्माण और विशेष मरम्मत कार्यों के लिए 34,468 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसमें 6,000 करोड़ रुपये राज्य सड़क निधि के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं, प्रदेश के सभी जिलों में सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए कुल 222.07 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें 10 करोड़ रुपये सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों के लिए निर्धारित हैं।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अमेठी की 28 सड़कों पर दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थानों और चौराहों के सुधार के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। शासन ने लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की 15 सड़कों के लिए 3.2357 करोड़ रुपये तथा प्रांतीय खंड की 13 सड़कों के लिए 4.3833 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रस्तावित कार्यों में प्रमुख चौराहों और टी-जंक्शनों का सुधार, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षात्मक उपाय तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य कार्य शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, स्वीकृत कार्यों को शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

 

 

सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए स्वीकृत सड़कें : एक नजर

 

 

प्रांतीय खंड की सड़कें

 

जामों-भादर-छीड़ा मार्ग के किमी 01 से 46 (550) तक जंक्शन सुधार – 121.53 लाख रुपये।

जायस-मोहनगंज-इन्हौना-रुदौली मार्ग – 64.91 लाख रुपये।

अमेठी-ककवा मार्ग – 47.94 लाख रुपये।

राष्ट्रीय राजमार्ग-56 का शहरी छूटा भाग, जगदीशपुर मार्ग – 40.37 लाख रुपये।

अमेठी-धम्मौर मार्ग – 35.80 लाख रुपये।

जगदीशपुर-बाजार शुकुल मार्ग – 35.40 लाख रुपये।

सैठा-विशेषरगंज मार्ग – 30.79 लाख रुपये।

महराजगंज-इन्हौना मार्ग – 22.95 लाख रुपये।

सेमरौता-कठौरा मार्ग – 22.71 लाख रुपये।

सिंहपुर-तिलोई मार्ग – 20.74 लाख रुपये।

मुसाफिरखाना-इसौली-पारा मार्ग – 15.65 लाख रुपये।

पीपरपुर-भेटुआ मार्ग – 13.69 लाख रुपये।

मुसाफिरखाना-धरौली-पिछौरा-मठारामपुर-मझगवां-नपलिया-चंदापुर मार्ग – 26.14 लाख रुपये।

एनएच-56 का छूटा भाग, मुसाफिरखाना मार्ग – 19.27 लाख रुपये।

ताला-गोसाईगंज-विशेषरगंज मार्ग – 16.01 लाख रुपये।

 

 

निर्माण खंड की सड़कें एवं चौराहे

 

नंदमहर चौराहा – 34.38 लाख रुपये।

पनियार चौराहा – 40.33 लाख रुपये।

आजाद नगर चौराहा – 27.66 लाख रुपये।

पिंडोरिया मार्ग – 9.14 लाख रुपये।

फतेपुर-अहोरवा भवानी मार्ग – 4.62 लाख रुपये।

तिलोई-सेमरौता मार्ग – 12.48 लाख रुपये।

तिलोई-सेमरौता से बहेलिया मार्ग – 12.68 लाख रुपये।

फुरसतगंज-मऊडीह मार्ग – 8.82 लाख रुपये।

मोहनगंज-फुरसतगंज वाया पीढ़ी मार्ग – 13.24 लाख रुपये।

हैदरगढ़-शुकुल बाजार-वारिसगंज मार्ग – 38.96 लाख रुपये।

दक्खिनगांव-क्यार से पाली-उरेरमऊ मार्ग – 14.80 लाख रुपये।

दक्खिनवारा मार्ग – 1.35 लाख रुपये।

जामों से चौधी-अचलपुर मार्ग – 9.54 लाख रुपये।

 

भाजपा की मासिक बैठक में बूथ मजबूती पर जोर

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। भारतीय जनता पार्टी अमेठी इकाई की मासिक बैठक रविवार को दुर्गापुर रोड स्थित अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' के जनसंपर्क कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामशंकर जायसवाल ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। आगामी कार्यक्रमों और बूथ मजबूती अभियान की रणनीति भी तय की गई। बैठक में मंडल प्रभारी अरुण मिश्रा, धर्मानंद पांडे, अजय तिवारी, मनोज तिवारी, राकेश पांडे, गिरजा शंकर शुक्ला सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।