
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गौरीगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव के पास बीती रात हुए सड़क हादसे में युवक की मौत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निर्देश पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने बताया कि स्मृति ईरानी ने परिवार से फोन पर बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है। हादसे के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।