
पारदर्शी विकास न्यूज़
उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नगर पालिका के एक सफाई ठेकेदार की मौत हो गई। घटना मिर्जा इंटरनेशनल फैक्ट्री के पास की है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सफाई ठेकेदार लालू (40) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार लालू नगर पालिका में सफाई ठेकेदार के रूप में कार्यरत थे। शनिवार को वह किसी काम से बाइक से जा रहे थे, तभी मिर्जा इंटरनेशनल फैक्ट्री के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और चार बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।